Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअंतिम गांव कुंवारी और बोरबलड़ा पहुंचे विधायक

अंतिम गांव कुंवारी और बोरबलड़ा पहुंचे विधायक

बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी और बोरबलड़ा गांव का दो दिनी भ्रमण किया। परिवहन सुविधा से वंचित इन गांवों तक पहुंचने के लिए विधायक को करीब 30 किमी पैदल चलना पड़ा। विधायक ने ग्रामीणों ने की समस्याएं सुनी और प्राथमिकता से हल करवाने का भरोसा दिलाया। बोरबलड़ा की दूरी मोटर मार्ग से करीब 15 और कुंवारी की 18 किमी है। गांव में विधायक का ढोल, नगाड़ों की थाप पर स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने गांव तक जल्द सड़क पहुंचाने की मांग की। कुंवारी गांव में प्राकृतिक आपदा से होने वाले खतरे, बिजली की किल्लत, संचार सुविधा और सड़क के नहीं होने की परेशानी बताई। बोरबलड़ा के ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य, सड़क और संचार सुविधा मुहैया कराने की मांग की। गढ़िया ने कुंवारी के आपदा प्रभावित परिवारों को जल्द चिह्नित स्थान पर विस्थापित कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, भगवत सिंह कोरंगा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments