Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedकोरोना की मार के बाद ट्रेवल कारोबार को मिली रफ्तार,देशभर से मिल...

कोरोना की मार के बाद ट्रेवल कारोबार को मिली रफ्तार,देशभर से मिल रही है बुकिंग

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार के टूर एंड ट्रेवल कारोबारियों को बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं। कारोबारियों के अनुसार, करीब 30 फीसदी तक बुकिंग मिल चुकी है। इससे कारोबारियों के चेहरों पर रौनक है। ट्रेवल कारोबारी विजय शुक्ला का कहना है कि बीते दो साल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
कई ट्रेवल कारोबारियों को गाड़ियां तक बेचनी पड़ गई थी। पिछले दो साल ट्रेवल कारोबारियों ने गाड़ियों का इंश्योरेंस कराया, लेकिन गाड़यिां एक दिन भी नहीं चलीं। अब चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, तो सरकार को यात्रा सरल करनी चाहिए। यात्रियों को सुविधाएं दी जानी चाहिए। इस समय सबसे अधिक बुकिंग गुजरात, महाराष्ट्र व बंगाल से आ रही है। अब तक 300 बुकिंग आ चुकी हैं। 2 मई से गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएंगी। केदारनाथ में सभी होटल और गेस्ट हाउस पहले ही बुक हो चुके हैं। इस बार चारधाम में लाखों यात्रियों के आने की संभावना है। – विजय शुक्ला, ट्रेवल कारोबारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments