Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, येलो...

पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, येलो अलर्ट जारी

देहरादून: प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में फिर ठंड बढ़ने का मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में पाला गिरने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 21 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन दिसंबर महीने के अंत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक दिसंबर के आखिरी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। दिसंबर अंत में हो सकती है बारिश और बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिसंबर महीने के अंत में पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। बात करें शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान की तो ये सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 23.4 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments