Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिशोरी को व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज का एक आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज का एक आरोपी गिरफ्तार

खटीमा। पुलिस ने किशोरी व उसके परिजनों को व्हाट्स एप पर अश्लील मेसेज भेजने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बीती 12 जनवरी को कोतवाली मल्लाजंत्रा सल्ट अल्मोड़ा निवासी भानुप्रताप और अल्मोड़ा सल्ट घचकोट के सचिन नेगी के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि दोनों आरोपी अलग-अलग नंबरों से उसकी नाबालिग पुत्री के मोबाइल नंबर पर अश्लील मेसेज भेजते हैं। पुलिस से शिकायत के बाद उनके नंबरों से मेसेज आना बंद हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कई अन्य मोबाइल नंबरों से उसकी पुत्री व पत्नी के नंबरों पर अश्लील मेसेज भेजने के साथ धमकी दी।
आरोप लगाया कि नौ जनवरी को उसके आवास के निकट उसके व परिवार से संबंधित आपत्तिजनक पंफ्लेट फेंके गए हैं। मेसेज उसकी पुत्री की फर्जी आईडी बनाकर भेजे जा रहे हैं। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मल्लाजंत्रा सल्ट अल्मोड़ा निवासी भानुप्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से मोबाइल फोन व पंफ्लेट बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments