Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्य के डिग्री कॉलेजों में होगी 791 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति

राज्य के डिग्री कॉलेजों में होगी 791 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति

हल्द्वानी। राज्य के डिग्री कॉलेजों में रिक्त पड़े प्राध्यापकों के 791 पदों पर जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए शासन ने उच्चशिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा है। राज्य के डिग्री कॉलेजों में शासन स्तर से असिस्टेंट प्रोफेसरों के 2311 पद मंजूर हैं। जिसमें से 1530 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात हैं। जबकि खाली पड़े अन्य पदों पर संविदा के तौर पर 39, गेस्ट फैकल्टी के रूप में 113, प्रात: व सांध्यकालीन के 57 व नितांत अस्थाई पदों पर 295 प्राध्यापक तैनात हैं। इस प्रकार देखा जाए तो राज्य के डिग्री कॉलेजों में स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसरों के कुल 791 पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए शासन स्तर से प्रस्ताव मांगा गया है। उपनिदेशक उच्चशिक्षा डॉ. आरएस भाकुनी ने बताया कि शासन के निर्देश पर डिग्री कॉलेजों में खाली पड़े पदों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
कोट-
राज्य के डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के कुल 791 पद रिक्त पड़े हैं। इन पर नियुक्ति के लिए निदेशालय स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही लोक सेवा आयोग को रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजा जाएगा। जिसके बाद आयोग के स्तर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। – डॉ. संदीप कुमार शर्मा, निदेशक उच्चशिक्षा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments