Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड25 बुलडोजर, 25 पोकलैंड तोड़ेंगे 3 हजार घर

25 बुलडोजर, 25 पोकलैंड तोड़ेंगे 3 हजार घर

रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रशासन स्थानीय स्तर व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। अतिक्रमण तोड़ने के लिए रेलवे ने लोनिवि से मशीनों की व्यवस्था करने का निवेदन किया था। लोनिवि ने इसका आंकलन कर टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई में करीब 25 बुलडोजर और 25 पोक लैंड लगने का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए करीब 1.31 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।
लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार रेलवे को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है। संबंधित धनराशि 15 दिन की कार्रवाई के हिसाब से तय की गई है। रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का काम ज्यादा दिन चलता है तो ये रकम दोगुनी हो जाएगी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में 29 एकड़ जमीन पर हुए निर्माणों को तोड़ा जाना है। इसमें 3 हजार से ज्यादा घर और अन्य भवन आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments