Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज का कैश लेकर फरार परिचालक सस्पेंड

रोडवेज का कैश लेकर फरार परिचालक सस्पेंड

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम काठगोदाम डिपो का कैश लेकर फरार हुए परिचालक हरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। काठगोदाम डिपो के एआरएम सुरेश चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, संबंधित परिचालक 12 मई को दिल्ली रूट पर वॉल्वो से गया था और वापसी के बाद उसने कैश और टिकट मशीन डिपो में जमा नहीं कराई थी। निगम अधिकारियों ने संबंधित से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। ऐसे में डिपो प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर काठगोदाम थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी गई थी। साथ सस्पेंड करने का आदेश भी जारी कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments