Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदुकान को लेकर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

दुकान को लेकर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने दुकान खाली न करने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार की शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने अपने धर्म की गलत जानकारी देते हुए अपनी भाभी के नाम अनुबंध पत्र तैयार कराया।
रवि सहानी निवासी जीएमएस रोड शिवालिकपुरम ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने डिस्पेन्सरी रोड जामा मस्जिद के सामने की दुकान साहिल छाबडा को ग्यारह महीने के अनुबंध पर दी थी। अनुबंध समाप्त होने के बाद उन्होंने दुकान खाली कराने के लिए कहा। जिस पर साहिल छाबडा, बिलाल अन्सारी, नसीम दानिश और आजीम निवासीगण रुड़की हरिद्वार ने मारपीट की। आरोप लगाया कि आरोपी ने अपना नाम बदलकर दुकान का अनुबंध पत्र भाभी के नाम से कराया। आरोप है कि आरोपी ने विशेष समुदाय का होने के बाद अपना धर्म के बारे में नहीं बताया। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि अरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments