Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचाची ने सगे भतीजे पर लगाया यौन शोषण का आरोप

चाची ने सगे भतीजे पर लगाया यौन शोषण का आरोप

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने सगे भतीजे पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि वह चार मई को अपने गांव शादी समारोह में गई थी। रात में भतीजे ने उसके कमरे में घुसकर शारीरिक शोषण किया। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments