Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचोरी के 16 दुपहिया वाहनो सहित एक शातिर ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

चोरी के 16 दुपहिया वाहनो सहित एक शातिर ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। दुपहिया वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चुराये गये 16 दुपहिया वाहन बरामद किये गये है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो पहले भी दुपाहिया वाहन चोरी मामलों में जेल जा चुका है।
जानकारी के अनुसार बीती 6 अगस्त को हर्षपाल सिह पुत्र दर्शन सिह निवासी ग्राम कैलाशपुर द्वारा थान गदरपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत व एक सूचना के बाद बीते रोज लगडाभोज दिनेशपुर मोड के पास से दीपक उर्फ साबी पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर हाँल निवासी कुलवंत नगर जिला ऊधम सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चुरायी गयी बाइक बरामद की गयी। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर चीनी मील के जंगल में झाडियों व पेड की आड मे चोरी की गयी 14 अन्य मोटरसाईकिले तथा 1 स्कूटी सहित कुल 16 दोपहिया वाहन भी बरामद किये गये। जिसके विषय मे पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह मोटरसाइकिलें उसने गदरपुर, मैन बाजार, तेजा फौजा, महतोष सूरजपुर से चोरी की गयी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक उर्फ साबी प्रायः हाट बाजार एवं गली मोहल्लो मे कमजोर लाक एवं बिना लाक लगी मोटर साईकिलो को टारगेट करके उन मोटरसाईकिलो को चोरी कर गाँव देहातो मे औने पौने दामो मे बेचता है। आरोपी दीपक उर्फ साबी एक अभ्यस्त वाहन चोर है जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानो मे वाहन चोरी के मुकदमें दर्ज है। दीपक उर्फ साबी के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments