Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधनाबालिग को भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी मात्र 9 घंटो...

नाबालिग को भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी मात्र 9 घंटो में गिरफ्तार

टिहरी। नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मात्र नौ घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से नाबालिग सकुशल बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना मुनि की रेती पर धीरज सिंह (काल्पनिक नाम) पुत्र जीत सिंह निवासी 14 बीघा, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री (13) को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भाग ले जाने व अपहरण करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश मेें जुटी पुलिस टीमों को कड़ी मशक्कत के बाद पता चला कि वह नाबालिग बालिका बीते रोज करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठ कर कहीं जा रही है। जिस पर पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति के बारे में छानबीन शुरू कर दी। जानकारी में सामने आया कि उस व्यक्ति का नाम रविंद्र मिश्रा पुत्र गुप्तेश्वर मिश्रा निवासी शिवाजीनगर गली न 34, ऋषिकेश, देहरादून है। जो अपने घर से फरार चल रहा है। जिसे पुलिस ने बीती रात कुष्ठ आश्रम रोड मुनि की रेती’ से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया है। नाबालिग से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उसके साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments