Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए बाजपुर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए बाजपुर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

बाजपुर। बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया। यात्रा के प्रदेश संयोजक यशपाल राजहंस, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गणेश सती, विहिप के जिला सह मंत्री तेज प्रकाश शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने मंगलवार शाम श्रद्धालुओं का तिलक कर जत्थे को रवाना किया।
यात्रा के प्रदेश संयोजक यशपाल राजहंस ने बताया कि अमरनाथ यात्रा अहम है। देश की सेना ने इस शिव मंदिर को आतंकवादियों से मुक्त कराया। उसके बाद से वहां यात्रा पर जाने के लिए हिंदुओं में भय था। इस भय को दूर करने के लिए बजरंग दल हर साल पूरी ऊर्जा के साथ समाज में आह्वान करता है। इसके तहत इस साल उत्तराखंड से 200 लोगों का जत्था जम्मू तवी जा रहा है। इसमें बाजपुर के 41 श्रद्धालुओं समेत कुमाऊं से करीब 100 लोग शामिल हैं। यह छह दिनी यात्रा बुधवार से शुरू होगी। इस दौरान दीपक पाल, देवेंद्र प्रजापति, अनिल कांबोज, आकाश दिवाकर, राहुल, महिपाल, राजकुमार चंद्रा, रश्मि चंद्रा, भूपेश आदि रहे।
बाजपुर से श्री हनुमान धाम छोई तक पद ध्वज यात्रा निकाली
बाजपुर। रामराज रोड स्थित श्री बाला जी घाटा मंदिर से पांचवीं पद ध्वज यात्रा मंगलवार को छोई रामनगर के श्री हनुमान धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों की गूंज रही। रामराज रोड स्थित श्री बाला जी घाटा मंदिर परिसर में श्रद्धालु एकत्र हुए। वहां विधिवत पूजा के बाद ध्वज पद यात्रा का शुभारंभ किया गया। पद ध्वज यात्रा मुख्य मार्ग, बरहैनी, बन्नाखेड़ा, बैलपड़ाव होकर हनुमान धाम पहुंची। इसमें व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, गौतम चुनारा, विमल शर्मा, उमा जोशी, गीता, पूजा जिंदल, कुसुम, यशपाल राजहंस, सोमी ठक्कर, नीरज तिवारी, भगवंत मियान आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments