Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर: हर्षोल्लास केसाथ धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

बागेश्वर: हर्षोल्लास केसाथ धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

बागेश्वर:  26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह जनपद में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा, तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में तय किया गया कि गणतंत्र दिवस पर प्रात: 6.30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसमें स्कूली बच्चे, अधिकारी व गणमान्य नागरिक भी भाग लेंगे। प्रभात फेरी चौक बाजार से बस स्टेशन होते हुए गॉंधी चौक पर गॉंधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर वापस दुगबाजार होते हुए नुमाईशखेत में गॉंधी जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर समाप्त होगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर सुबह 7.30 बजे भागीरथी बाइपास से आरे तक आरे से डिग्री कालेज गेट तक खेल विभाग के तत्वाधान में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग विभाग को एक एंबुलेंस तथा स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। जलसंस्थान को पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था के साथ ही पुलिस विभाग को क्रास कंट्री के निर्धारित रूट पर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए।

सुबह 9.30 बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा राष्ट्रगान एवं देशभक्ति पर आधारित गीत गाये जायेंगे और संकल्प पढा जायेगा। सभी सरकारी भवनों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 एवं 26 जनवरी के सांय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक कम बोल्टेज के बल्बों का प्रयोग करते हुए कार्यालय भवनों को प्रकाशमान किए जाएंगे। प्रात: 10 बजे पुलिस लाईन में पुलिस परेड आयोजित होगी तथा 11 बजे नुमाईशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने नगरपालिका को 21 से 26 जनवरी तक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए और सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनुपमा ह्यंकी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments