Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम देहरादून का शहर में जनमानस को हर स्तर पर सुगम सुविधा...

डीएम देहरादून का शहर में जनमानस को हर स्तर पर सुगम सुविधा उपलब्ध कराने में बढ़ता कदम

देहरादून: शहर में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल हर स्तर के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं। काबुल हाउस सतह पार्किंग अपने स्वरूप में विकसित हो रही है जनमानस को पार्किंग सुविधा जल्द मिलने जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें लगभग 350 वाहन पार्क किये जा सकेंगे। करीब 99.35 लाख की लागत से सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित पार्किंग विकसित हो रही हैं, रेखीय विभाग युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। डीएम स्वयं कर रहे कार्यों की मॉनिटिरिंग। इसके लिए जिलाधिकारी ने स्वंय फील्ड विजिट करते हुए संभावनाएं तलाशी तथा नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर एवं अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के भ्रमण गतिमान है। ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments