Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनें बलदेव छाबड़ा

किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनें बलदेव छाबड़ा

रुद्रपुर। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नए-नए कानून लाकर किसानों का दमन कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह छाबड़ा और महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशा लता को चुना गया।रविवार को संघ की बैठक भूरारानी स्थित द्वारका फार्म में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान रहे। संघ के संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने किसान एकता संघ का प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह को बनाया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। सरकार को किसानों की फसल का उचित दाम देना चाहिए। किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल हो सकेगा।
संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी प्रभारी डॉ. रवि नागर को किसान एकता संघ का राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र सरकार नए-नए कानून लाकर किसानों का दमन कर रही है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मौके पर नैनीताल, बाजपुर, हल्द्वानी, रामनगर, किच्छा आदि से आए किसानों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की है।बैठक में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, यूपी की प्रदेश अध्यक्ष वंदना चौधरी, जगपाल सिंह यादव, पंडित राजेश शर्मा, इरशाद अली, यशवीर यादव, शुभम शर्मा, देशराज नागर आदि रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments