Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई

नैनीताल/भीमताल/रामनगर। बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर जिलेभर में भाजपाइयों ने खुशी मनाकर मिष्ठान वितरित किया। वक्ताओं ने कहा कि भट्ट के नेतृत्व में भाजपा को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज होगी।रविवार को नैनीताल मल्लीताल पंत पार्क में भाजपाइयों ने मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र बिष्ट, अतुल पाल, मोहित रौतेला, सागर आर्य, रोहित भाटिया, विश्वकेतु, गुरुचरण, सचिन जनोटा, संतोष कुमार मौजूद रहे।
भीमताल में नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट के नेतृत्व में रविवार को बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। भाजपाइयों ने कहा कि महेंद्र भट्ट के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन में मजबूती आएगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कमला आर्या, योगेश तिवारी, कमल जोशी, पंकज उप्रेती, आशु पाठक, बिशन पोखरिया, चंद्रशेखर बृजवासी, रवि कुमार, गौतम मटियाली आदि मौजूद रहे।
रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि महेंद्र भट्ट वरिष्ठ नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। भावी चुनावों में भाजपा का पूर्ण बहुमत से परचम लहराएगी। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल, पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी, बलदेव रावत, पूरन नैनवाल, मान सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, मनीष अग्रवाल, चंदन बिष्ट, सत्यप्रकाश शर्मा, नवीन करगेती, हरीश बेलवाल, अशोक गुप्ता, रुचि गिरी गोश्वामी, आशा बिष्ट, नीमा मठपाल, दीपा ध्यानी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments