Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, नौ डंपर सीज, पांच लाख का जुर्माना

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, नौ डंपर सीज, पांच लाख का जुर्माना

देहरादून/विकासनगर। राजस्व एवं खनन विभाग ने देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ ट्रक और डंपर सीज किए। सभी वाहनों पर करीब पांच लाख का अर्थदंड लगाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भंडारण और अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर तहसीलदार सोहन सिंह रागंण और जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं खनन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 9 ट्रक/डंपर सीज किया गया, जिनमें 2 वाहन बिना रवन्ना तथा 07 वाहन क्षमता से अधिक उपखनिज से भरे पाए जाने के फलस्वरूप उक्त वाहनों को सीज करते हुए राज्य में प्रख्यापित उत्तराखंड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन है। सभी वाहनों पर करीब 5 लाख अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के फलस्वरूप कल रात्रि में विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments