Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर

बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को आनन्दपुर निवासी जानकी देवी (55) हल्दूपोखरा डेयरी में दूध लेने जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोग महिला को अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक महिला को सीसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में महिला के बेटे नवीन चन्द्र ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments