Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डा. कल्पना सैनी ने किया नामांकन

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी डा. कल्पना सैनी ने किया नामांकन

भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी डा. कल्पना सैनी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय से विधानसभा भवन तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। भाजपा ने राज्यसभा की खाली सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री पृथ्वी सिंह विकसित की बेटी डा. कल्पना सैनी को टिकट दिया है। उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। डा. कल्पना सैनी के प्रतिनिधि ने मंगलवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। मंगलवार दोपहर को सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. कल्पना सैनी ने नामांकन पत्र जमा कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments