Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजनता की समस्याएं हल करवाने के लिए जिलाधिकारी से मिले कांग्रेस नेता

जनता की समस्याएं हल करवाने के लिए जिलाधिकारी से मिले कांग्रेस नेता

कांग्रेस पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तहसील में तहसीलदार के नहीं बैठने से पेश आ रही दिक्कतों, प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के अलावा विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही जिला प्रशासन के स्तर से समस्याएं हल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में जिन लोगों की मौत हुई। उनके परिजनों को वात्सल्य योजना के तहत लाभ दिया जाना था। जिसके लिए स्थाई निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र को आवश्यक तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील में क्षेत्रीय पटवारी हड़ताल पर हैं। जिस वजह से कोरोना काल में मृत लोगों के परिजनों को प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से वात्सल्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। जबकि योजना की अंतिम तिथि 31 मई है। उन्होंने कहा कि तहसील में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ती नहीं होने से लोगों के काम नहीं हो पा रहे। उन्हें तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होनें मांग करते हुए कहा कि श्रम विभाग की ओर से जो सामान बांटा जाता है वह पात्र लोगों को ही बांटा जाए। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि डीएल बनाने का काम राजपुर रोड पर ही होना चाहिए। लाइसेंस अनुभाग को झाझरा शिफ्ट न किया जाए। इसके अलावा दून अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था सही करने, स्मार्ट सिटी योजनाओं का शेष कार्य बरसात से पहले पूरा करने, सड़क किनारे खतरा बने बिजली पोलों को शिफ्ट करने, पेयजल, सीवर लाइनों में लीकेज की समस्या को हल करने जैसी मांगे उठाई गई। इस दौरान प्रवीन त्यागी, डॉ विजेन्द्र पाल सिंह, डॉ आरएस त्यागी, अजय बेनिवाल, नागेश रतूड़ी, अमित चन्द सोनकर, सुनिल कुमार बांगा, राहुल, अमित सिंह, प्रियांश छाबड़ा, विजय रतूड़ी, शैलेंद्र शेखर करगेती आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments