Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड की इस सीट पर चुनावी खर्च में भाजपा-कांग्रेस करीब, दस लाख...

उत्तराखंड की इस सीट पर चुनावी खर्च में भाजपा-कांग्रेस करीब, दस लाख से ज्यादा कर चुके खर्च

चुनाव खर्च में चकराता सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच करीब-करीब बराबर की टक्कर चल रही है। वहीं, ऋषिकेश व डोईवाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। इसके अलावा अन्य प्रत्याशी भी अपने-अपने हिसाब से दमखम दिखा रहे हैं।
निर्वाचन व्यय ने मंगलवार को चकराता, ऋषिकेश और डोईवाला सीट के प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का परीक्षण किया। चकराता सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल साढ़े 10 लाख रुपये से अधिक खर्च कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह सवा दस लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी दौलत कुंवर का खर्च करीब सात लाख रुपये व कमलेश भट्ट करीब तीन लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। ऋषिकेश सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला करीब साढ़े सात लाख रुपये के खर्च के साथ आगे व भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद्र अग्रवाल करीब साढ़े छह लाख रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सवा छह लाख रुपये खर्च के साथ जनएकता पार्टी प्रत्याशी कनक धनाई तीसरे स्थान पर हैं। वहीं उक्रांद प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल करीब पांच लाख रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी राजे सिंह नेगी सवा चार लाख रुपये से अधिक खर्च कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments