Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के ऊधम सिंह नगर ज‍िले में आचार संहिता का सबसे ज्यादा...

उत्‍तराखंड के ऊधम सिंह नगर ज‍िले में आचार संहिता का सबसे ज्यादा मामले

ऊधम सिंह नगर में आदर्श आचार संहिता का सबसे अधिक उल्लंघन हो रहा है। पुलिस अब तक 32 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। नैनीताल जिला 10 मुकदमों के साथ दूसरे स्थान पर है।
आठ जनवरी से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। हुड़दंग करने और भीड़ एकत्र कर जनसभा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। हल्द्वानी में सपा प्रत्याशी शुएब अहमद पर दो मुकदमे व भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला, कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश, एआइएमआइएम प्रत्याशी मतीन सिद्दीकी पर एक-एक मुकदमा आचार संहिता उल्लंघन का दर्ज हैं। वहीं, ऊधमसिंह नगर में प्रत्याशियों समेत 32 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
कोविड उल्लंघन में नैनीताल आगे
कोविड नियमों का उल्लंघन करने में नैनीताल आगे है। चम्पावत में सबसे कम लोगों के पुलिस ने चालान किए हैं। ऊधमसिंह नगर में 875 लोगों का कोविड उल्लंघन में अब तक चालान हुआ है। नैनीताल में 2802, अल्मोड़ा में 313, पिथौरागढ़ में 75, चम्पावत में 33 और बागेश्वर में 710 लोगों का चालान किया गया।
आचार संहिता के उल्लंघन में निर्दल प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को नोटिस भेजने के लिए एमसीएमसी ने रिटर्निंग अफसर को पत्र भेजा है। ठुकराल के फेसबुक पर धार्मिक भावना भड़काने जैसा पोस्ट वायरल हो रहा है। मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति ने आरओ प्रत्यूष सिंह को पत्र भेजकर कहा कि निर्दल प्रत्याशी राजुकमार ठुकराल के फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का पोस्ट वायरल हो रहा है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच होगी कि यह पोस्ट कैसे, किसने और कब से वायरल हो रहा है। इसके बाद जिम्मेदार के खिलाफ केस भी दर्ज हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments