Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा आंबेडकर जंयती से सेवा सप्ताह शुरू करेगी

भाजपा आंबेडकर जंयती से सेवा सप्ताह शुरू करेगी

भाजपा ने स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे दी हैं।
रविवार को भाजपा जिला देहरादून की बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि स्थापना दिवस छह अप्रैल को मनाया जाएगा। सात से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान नदी और तालाबों की सफाई होगी। मूर्तियां की सफाई के साथ ही उन पर माल्यार्पण किया जाएगा। रक्तदान शिवरों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की सफलता के लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इस मौके पर महामंत्री अरुण कुमार मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, राजेंद्र मनवाल, दिनेश सती, अनुज गुलेरिया, उपाध्यक्ष राजाराम शर्मा, अमित डबराल, विक्रम नेगी, विनोद कश्यप, पंकज शर्मा, संजय व्यास, रचिता ठाकुर, विनोद लखा, ममता नयाल, मोनिका अग्रवाल, चंदरभान पाल, प्रताप बस्सी, संजय तोमर, सुखदेव फर्सवाण, रतन सिंह चौहान, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments