Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव- भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

निकाय चुनाव- भाजपा आज जारी करेगी संकल्प पत्र

देहरादून: नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा बुधवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। एक संकल्प पत्र प्रदेश स्तर का होगा, जबकि 11 नगर निगमों के लिए ये अलग-अलग होंगे। 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन संकल्प पत्र को जारी करेंगे। संकल्प पत्र के माध्यम से पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियों व कार्य योजना को सामने रखेगी ही, निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसका खाका भी प्रस्तुत करेगी।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गहन विचार विमर्श और जनसुझावों के आधार पर पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार किए हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments