Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने का विरोध,कांग्रेस...

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने का विरोध,कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की सीएम की शिकायत

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने की सीएम की घोषणा का कांग्रेस ने विरेाध किया है। मंगलवार को महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने चुनाव आयोग को इस बाबत शिकायती पत्र देते हुए घोषणा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
आशा ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए आए अक्षय कुमार ने सीएम से उनके सरकारी आवास में मुलाकात की। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा कर दी गई। यह सभी मीडिया माध्यमों में प्रमुखता से प्रकाशित भी हुआ है।
यह चुनाव आचार संहिता का सरासर उल्लंघन है। सीएम आवास का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है। आशा ने मुख्य चुनाव आयुक्त व राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी से सीएम की घोषणा को तत्काल निरस्त कराने के आदेश देने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments