Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुल...

एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुल सकती है बुकिंग, यहां मिलेगी जानकारी

केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। आईआरसीटीसी की ओर से इसकी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु बेसब्री से बुकिंग पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 25 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू होगी। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी ने 8 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। जिसमें 25 से 30 अप्रैल तक के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की गई। लेकिन पहले ही दिन सभी टिकट फुल हो गए थे। अब 1 मई से आगे की यात्रा के लिए तीर्थयात्री भी हेली टिकटों की बुकिंग के लिए इंतजार कर रहे हैं। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने कई नई व्यवस्था बनाई है।
चेकिंग के लिए हेलीपैडों पर तैनात होंगे निजी सुरक्षा कर्मी
केदारनाथ हेली सेवा के लिए इस बार हेलीपैडों पर गहन चेकिंग की जाएगी। इसके लिए यूकाडा ने केदारनाथ, सिरसी, गुप्तकाशी, फाटा हेलीपैड पर टिकट चेकिंग के लिए निजी सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। इसके लिए 80 निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनान किए जाएंगे। जो टिकट पर क्यूआर कोट स्कैन करने के बाद ही यात्री को जाने की अनुमति देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments