Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतीन दिवसीय भ्रमण पर आज देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये...

तीन दिवसीय भ्रमण पर आज देहरादून पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ये रहेगा कार्यक्रम

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड के भ्रमण पर हैं। वह पहले दिन देहरादून के गढ़ीकैंट में भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके बाद 15 एवं 16 अप्रैल को मसूरी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। गढ़ीकैंट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति से पूर्व राष्ट्रपति का विशेष लगाव रहा है। दिसंबर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए वह उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे।
तब दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की इस प्रतिमा के छोटा होने की बात उन्होंने अपने परिसहाय से की थी। इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रतिमा के जीर्णाेद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया था। अध्यक्ष कैंट बोर्ड एवं सीईओ कैंट बोर्ड ने प्रतिमा के आकार को बड़ा करने के साथ ही जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया है। इसके बाद राज्यपाल ने अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस प्रतिमा के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments