Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजान देकर चुकानी पड़ी सवर्ण लड़की से शादी की कीमत, अल्मोड़ा में...

जान देकर चुकानी पड़ी सवर्ण लड़की से शादी की कीमत, अल्मोड़ा में ससुराल वालों ने कर दी दलित नेता की हत्या

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित नेता की हत्या कर दी। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दो बार का विधायक प्रत्याशी रह चुका था जगदीश
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सल्ट के पनुवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केश राम और भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने बीते 21 अगस्त को गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह के साथ रहती थी। एक दलित से शादी करना उसके सौतेले भाई और पिता को रास नहीं आया और दोनों ने मिलकर जगदीश की हत्या कर दी।
अपहरण कर ले गए और हत्या कर दी
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि दलित से विवाह की सूचना के बाद से सौतेले परिजन उसके पति के जान के दुश्मन बने हुए थे। आरोप है कि गुरुवार को जगदीश के ससुराल वालों ने जगदीश चंद्र को भिकियासैंण में पकड़ लिया था। उसके बाद वह लोग जगदीश चंद्र का एक गाड़ी से अपहरण कर ले गए। उसके बाद बेरहमी से जगदीश की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहुलूहान शव बरामद कर लिया।
सभी आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। हत्या करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं हो सका है हलांकि उन्होंने बताया कि किसी हथौड़ीनुमा हथियार के प्रहार से जगदीश की हत्या हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments