Monday, February 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट बैठक में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ी,उपचार के लिए...

कैबिनेट बैठक में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ी,उपचार के लिए पहंुचे अस्पताल

देहरादून। बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ी और वह सीधे अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हे सांस लेने मंे दिक्कत हो रही थी।
 कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ गई। वह बैठक छोड़कर तुंरत अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। तभी अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर बाहल निकल गए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बैठक छोड़कर जाना पड़ा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की बुधवार सुबह तबीयत खराब हो गई। इसके बाद निजी कार से उनको दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।  करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने की पर वन मंत्री उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर एनएस बिष्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर दून अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर सत्यबली, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमर उपाध्याय इमरजेंसी में पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments