Sunday, June 21, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अस्पताल में भर्ती, कई दिन से था...

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अस्पताल में भर्ती, कई दिन से था बुखार, डेंगू की पुष्टि

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत ठीक नहीं होने पर सोमवार को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। लिहाजा वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी नहीं आ पाए थे। तबीयत ठीक नहीं होने से उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments