Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेरल में युवती के साथ हैवानियत, विवाद के बाद गुस्साए युवक ने...

केरल में युवती के साथ हैवानियत, विवाद के बाद गुस्साए युवक ने पार्टनर को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला संज्ञान में आने पर गदरपुर पुलिस आरोपी के घर की निगरानी कर रही है। पिछले महीने आरोपी अपने घर आया था। ग्राम महतोष निवासी एक युवक केरल के कोच्चि शहर में एक सेलून में करीब छह वर्षों से काम कर रहा था। बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने पाटल से युवती पर हमला कर दिया और फरार हो गया। हमले में युवती के हाथों पर गंभीर चोट आई।
युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम
आननफानन युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार सुबह युवक के परिजनों को भी घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि युवक 23 नवंबर को अपनी बहन की शादी में आया था। तीन दिन रुकने के बाद चला गया था। उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि आरोपी के घर के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। यदि वह क्षेत्र में आएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments