Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को एयर लिफ्ट कर मेदांता में कराया गया...

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को एयर लिफ्ट कर मेदांता में कराया गया भर्ती, सीएम ने जाना हालचाल

अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को चिकित्सकों की सलाह पर एयर लिफ्ट कर नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती मंत्री का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी मैक्स अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री की कुशल क्षेम पूछी। इस बीच चिकित्सकों के परामर्श के बाद मंत्री को एयर लिफ्ट कर मैक्स अस्पताल से हायर सेंटर मेदांता अस्पताल ले जाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी आदि ने भी मंत्री रामदास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments