Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeहिमाचल प्रदेशहिमाचल के किन्नौर के कोठी इलाके में चली मुहिम, चिट्टे के तस्कर...

हिमाचल के किन्नौर के कोठी इलाके में चली मुहिम, चिट्टे के तस्कर का नाम बताने पर नकद इनाम

रिकांगपिओ: किन्नौर जिला में चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ ग्राम स्तर पर आवाज बुलंद होने लगी है। इस दिशा में ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी ने अपने स्तर पर चिट्टे के खात्मे को लेकर एक नई पहल शुरू की है, ताकि चिट्टे के सौदागर तक पहुंचा जा सके। कमेटी ने इसके लिए बाकायदा चिट्टे के तस्कर का नाम बताने वाले व्यक्ति को 11,111 रुपए की नकद इनाम देने के साथ उनसे व्यक्ति का नाम गुप्त रखने का आश्वासन दिया है। कोठी ग्राम कांग्रेस कमेटी दयाल सिंह नेगी ने बताया कि किन्नौर जैसे दूरदराज क्षेत्र में भी चिट्टा तेजी से अपना पांव पसार रहा है। कई युवा वर्ग इस खतरनाक नशे की और खींचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा कोठी गांव बाजार क्षेत्र के साथ होने के कारण पूर्व में चिट्टे के कुछ एक मामले सामने आए थे। हमें ध्यान रखना है कि हमारी युवा पीढ़ी को इससे कैसे बचाया जा सके। इस दिशा में आज हमारे अपने कोठी गांव में ग्राम कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर चिट्टे जैसे खतरनाक नशे के बारे ग्रामीणों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी ने निर्णय लिया कि यदि कोई भी व्यक्ति चिट्टा जैसे नशे के कारोबार में संलिप्त होने या फिर सप्लायर की जानकारी हमें या पुलिस को देता है तो उस व्यक्ति का नाम गुप्त रखने के साथ साथ उसे कोठी ग्राम कांग्रेस कमेटी 11,111 रुपए नकद इनाम उसे देगी।

ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी दयाल सिंह नेगी ने अपना नंबर 7018373100 साझा करते हुए कहा कि ग्राम कांग्रेस कमेटी कोठी इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से अपील करती है कि नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करे। आओ हम सब मिलकर भावी पीढ़ी को नशे से बचाएं और नशे के दुश्मनों से समाज को मुक्त करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments