Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचार धाम मोटर मार्ग पर आठ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

चार धाम मोटर मार्ग पर आठ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत गगास से लेकर द्वाराहाट तक सड़क जानलेवा बनी है। तमाम स्थानों पर कलमठ निर्माण का कार्य होने से यहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक रपट रहे हैं। चारधाम जाने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब कलमठों के कारण यहां आठ घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा के लिए भी यह एकमात्र और उपयुक्त मार्ग है। विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से कलमठ बनाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार ने एक साथ दर्जनों कलमठ के कार्य को शुरू कर दिया गया है। कोई भी कलमठ ठेकेदार पूर्ण करने में असमर्थ है।
जिसके चलते कलमठ के पास भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर आदि रखने से यह स्थान जानलेवा साबित हो रहा है। दर्जनों बाइकर्स चोटिल हो गए हैं। सोमवार रात्रि से गगास और मटेला में बन रहे कलमठ में दो ट्रक फंस गए। जिसके चलते सात घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। मंगलवार की सुबह वाहनों का जाम लगा रहा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र रावत ने कहा कि विभागीय अधिकारी चार धाम यात्रा के दौरान भी लापरवाह बने हुए हैं। कई बार पत्र व्यवहार करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ धरना दिया जाएगा। राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र बजेठा ने भी आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments