Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपैरा खिलाड़ी नीलिमा को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए अधिकारियों ने बढ़ाए हाथ

पैरा खिलाड़ी नीलिमा को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए अधिकारियों ने बढ़ाए हाथ

रुद्रपुर। दिनेशपुर की राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीलिमा राय को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पैरा लॉन बाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए सरकारी अधिकारियों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। एडीएम जयभारत सिंह ने सभी अधिकारियों से राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी की मदद करने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में उसके बैंक खाते की डिटेल शेयर की है।
ऑस्ट्रेलिया में सात से 27 जून को पैरा लॉन बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर नीलिमा को अक्तूबर में होने वाले एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने का मौका मिल सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते नीलिमा ने डीएम युगल किशोर पंत को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चार लाख से अधिक रुपये की जरूरत है। उनके पति मजदूरी का करते हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी के चलते रुपये जुटाना उनके लिए संभव नहीं है। एडीएम के अपील करने पर कई अधिकारियों ने पैरा खिलाड़ी के बैंक खाते में रुपये भेजने के लिए हामी भरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments