Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनालापानी जलस्रोत पर चलाया सफाई अभियान

नालापानी जलस्रोत पर चलाया सफाई अभियान

विश्व जल दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून की ओर से नालापानी जलस्रोत के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर संघचालक चन्द्रगुप्त विक्रम ने लोगों से समस्त जलस्रोतों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में सहयोग करने की अपील की।
पर्यावरण गतिविधि महानगर संयोजक डॉ भवतोष शर्मा ने कहा कि जलस्रोतों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहने से भूजल रिचार्ज में मदद मिलती है। उन्होंने विश्व जल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सेवा भारती महानगर प्रमुख गिरीश थपलियाल ने अभियान में शामिल सभी लोगों के प्रयास की सराहना की। तपोवन नगर कार्यवाह संदीप ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। रायपुर नगर पर्यावरण संयोजक डॉक्टर देवेन्द्र नेगी बताया कि हर रविवार को रायपुर क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान में नगर विस्तारक सूर्य मोहन, आचार्य विपुल बंगवाल, आकाश, गौरव बहुगुणा, कल्याण प्रजापति समेत तीस लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments