Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमसूरी झील में चलाया गया सफाई अभियान

मसूरी झील में चलाया गया सफाई अभियान

मसूरी। मसूरी झील की पहाड़ियों पर गंदगी पर नगर पालिका परिषद स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया व वहां पर कीन, नगर पालिका व ठेकेदार के कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया।
विगत दिनों मसूरी झील व आसपास के क्षेत्र में गंदगी व पहाड़ियों पर फेंके गये कचरे से लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। जिस पर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह ने संज्ञान लिया व झील का संचालन कर रहे ठेकेदार अमित को पूरे क्षेत्र में सफाई करने के निर्देश दिए। जिस पर नगर पालिका, कीन संस्था व ठेकेदार के कर्मचारियों ने झील सहित आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया व पूरे क्षेत्र की सफाई की। इस मौके पर नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि भविष्य में लगातार सफाई की जाती रहे। क्यों कि यह पर्यटन क्षेत्र है तथा यहां पर साफ सफाई बराबर की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments