Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकूड़े से खाद बनाकर शहर को स्वच्छ बनाए

कूड़े से खाद बनाकर शहर को स्वच्छ बनाए

नगर पालिका परिषद मसूरी के सभागार में हिलदारी संस्था की ओर से कूड़े का शहर स्तर पर निस्तारण कर उससे कंपोस्ट खाद बनाने के गुर सिखाए गए।
कार्यशाला में मुबंई स्त्री मुक्ति संगठन से आई ज्योति माफसेकर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मुंबई को स्वच्छ बनाने में कंपोस्ट के योगदान की जानकारी दी। बताया कि अगर अपने घर के गीले कूड़े का प्रयोग घर पर ही कंपोस्ट कर खाद बनाएं तो इससे जहां शहर कूड़ा मुक्त होगा। वहीं, इससे बनी जैविक खाद से हरियाली लाने और पौधों को उगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था मुबंई में पिछले 50 वर्षों से सफाई व्यवस्था में कार्य कर रही है। इसी के तहत मसूरी में भी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित सामाजिक संस्थाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नगरपालिका मसूरी स्वच्छता को लेकर बेहद गंभीर है और इसके लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं, जिसमें हिलदारी और कीन का विशेष सहयोग है। शीघ्र ही मसूरी में दो करोड रुपए की लागत से सफाई मशीन मंगाई जाएगी जो माल रोड के साथ ही अन्य स्थानों पर भी सफाई व्यवस्था में काम में लाई लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments