Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचढ़ने लगा पारा, दून में 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान, पहाड़ से...

चढ़ने लगा पारा, दून में 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान, पहाड़ से मैदान तक पड़ेगी भीषण गर्मी

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। पिछले तीन दिन में मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई थी, वहीं अब गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबि, राजधानी दून में सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को पारा 30.2 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री, टिहरी में 20.2 और 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सेहत के लिहाज से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments