Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दिल्ली में की प्रवासी उत्तराखंडियों से भेंट, की राज्य के...

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में की प्रवासी उत्तराखंडियों से भेंट, की राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को नई दिल्‍ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से राज्‍य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश के बाहर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखंड का नाम रौशन किया है।
प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं के लिए होगा प्रकोष्ठ का गठन
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडियों की समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में प्रकोष्ठ के गठन की भी बात कही। इस प्रकोष्ठ के माध्य से प्रवासियों की समस्याओं का समाधान तो होगा ही साथ ही राज्यहित से जुड़े उनके सुझावों को अमल में लाए जाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखंडी हमारे राज्य के विकास के सहभागी ही नहीं हमारे ब्रांड अम्बसेडर भी है। कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने के लिये दृढ़ संकल्पित है। कृषि, बागवानी, वैकल्पिक ऊर्जा व पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीमित संभावनाएं हैं। हमारे युवा इस क्षेत्र में आगे आकर स्वरोजगार पर ध्यान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार है। अगले माह आरंभ हो रही चार धाम यात्रा राज्य के पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पिछले दो वर्षों में यात्रा में आए व्यवधान के बाद इस बार भगवान केदार एवं बदरीनाथ, मां गंगा व यमुना के आर्शीवाद से इस बार की यात्रा में लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा राज्य सरकार अतिथि देवो भवः की भावना के साथ राज्य में आने वाले तीर्थ यात्री व पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये प्रभावी प्रयास किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments