Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्रीकोट गंगानाली में आवासीय बस्ती तक पहुंची जंगल की आग,वनाग्नि से ग्रामीणों...

श्रीकोट गंगानाली में आवासीय बस्ती तक पहुंची जंगल की आग,वनाग्नि से ग्रामीणों में दहशत

श्रीकोट गंगानाली में रविवार देर शाम जंगल की आग आवासीय बस्ती के समीप आ गयी। जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। वन क्षेत्राधिकारी सिविल सोयम प्रमोद ने बताया कि आग को बुझाने के लिए टीम मौके पर मौजूद है। सरणा के जंगल में लगी आग: श्रीनगर के समीप बुघाणी मार्ग से लगे सरणा के जंगल में रविवार को आग लग गई। जिससे करीब एक हेक्टेयर से अधिक जंगल में वन संपदा राख हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ने बताया कि करीब एक हेक्टेयर से अधिक जंगल में आग लगी है। जिस पर काबू कर दिया गया है। केसुंदर और गंगानाली वन पंचायत के अंतर्गत जंगल की आग से प्रभावित हुआ है। बडियारगढ़ चुन्नी खाल में भी धधके जंगल: गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग की घटनाएं भी तेज होने लग गई हैं। बडियारगढ़ क्षेत्र के चुन्नीखाल से लगे रिजर्व फारेस्ट में रविवार को आग लगने से करीब दो हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर नियंत्रण की कोशिशों में जुटी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments