Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमंत्रियों के साथ सीएम धामी ने देखी फिल्म, कहा- वीर शिरोमणि के...

मंत्रियों के साथ सीएम धामी ने देखी फिल्म, कहा- वीर शिरोमणि के बारे में युवा पीढ़ी का जानान जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म प्रदर्शित होने से पहले ही उनके आदेश पर राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया था। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में पहुंचे।जहां उन्होंने सभी के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म देखने से पहले वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान वीर शिरोमणि थे। उनकी वीरता और शौर्य के बारे में आज की और आने वाली पीढ़ियों को पता होना चाहिए। उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा समेत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया मनवीर सिंह चौहान व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments