Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबारिश के साथ चली धूल भरी आंधी

बारिश के साथ चली धूल भरी आंधी

शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में शनिवार को शाम धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने से लोगों को जहां गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं रात को फिर कुछ देर के लिए हुई बारिश ने मौसम को और खुशनुमा कर दिया। रात को हुई बारिश ने पिछले कई दिनों से मौसम की तपिश झेल रहे लोगों को राहत दी।
शनिवार को दोपहर बाद तक मौसम में तपिश बनी रही। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान में शनिवार को कुछ कमी अवश्य दर्ज की गई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी और बारिश के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां गिर गई, तो कई जगह छतों से टिन और तिरपाल भी उखड़ गए। आंधी और बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में कई देर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दून में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है, जबकि राज्य के कुछ स्थानों में दिन के समय तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम-39 डिग्री
न्यूनतम- 25.4 डिग्री
सूर्योदय- सुबह 5.15 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.20 बजे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments