Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी से आईटीबीपी के अधिकारियों ने की मुलाकात, दी नव वर्ष...

सीएम धामी से आईटीबीपी के अधिकारियों ने की मुलाकात, दी नव वर्ष की बधाई

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष पर महानिरीक्षक आईटीबीपी संजय गुंज्याल एवं आईटीबीपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दी। मुलाकात के दौरान महानिरीक्षक आईटीबीपी ने समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए हाल ही में सब्जियां/मांस व दूरस्थ वाइब्रेंट विलेज हेतु टेली मेडिसिन पहुंचाने हेतु उत्तराखण्ड सरकार के साथ हुए एम.ओ.यू. के बारे में जानकारी साझा की।

सीएम आवास पर हुई इस मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा/पर्यटन/वाइब्रेंट विलेज मिशन में आईटीबीपी के प्रयासों पर प्रसन्नता जताते हुए आगामी राष्ट्रीय खेलों में भी फोर्स की सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि, शहीदों के सम्मान से सम्बंधित लंबित कार्यो को तुरंत पूरा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments