Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएमओ पर लगे कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप

सीएमओ पर लगे कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप

सीएमओ हरिद्वार पर समाजसेवी प्रेमचंद ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायती पत्र अपर सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार को पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में प्रेम चंद ने हरिद्वार के सीएमओ डॉ. खगेंद्र कुमार पर उनके कार्यकाल में कर्मचारियों का उत्पीड़न करने और वसूली करने का आरोप लगाया है। बताया कि सीएमओ कर्मचारियों की छोटी-छोटी गलतियों पर स्पष्टीकरण थमा दिया जाता है और स्पष्टीकरण से सहमत होने न होने पर पूरे माह के वेतन आहरण पर रोक लगा दी जाती है। ऐसे मामलों की जांच की जाए तो लगभग 75 से 100 ऐसे मामले हैं।
बताया कि जनपद हरिद्वार में एएनएम के प्रमोशन पिछले काफी लंबे समय से लंबित है। जबकि प्रदेश के सभी जनपदों में एएनएम के प्रमोशन हो चुके हैं, लेकिन सीएमओ कोई भी बहाना बनाकर इन प्रमोशन को रोक रहे हैं। उन्होंने सीएमओ पर एएनएम से प्रमोशन की एवज में पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है। जबकि महिला स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है। इनके साथ इस प्रकार का व्यवहार अशोभनीय है। उन्होंने शीघ्र सीएमओ हरिद्वार डॉ. खगेंद्र कुमार को बर्खास्त करने की मांग की है। सीएमओ डा. खगेंद्र कुमार का कहना है कि किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं किया गया है। यदि कोई कर्मचारी गलत कार्य करता है तो उसका स्पष्टीकरण लिया जाता है। शिकायतकर्ता समाजसेवी प्रेमचंद की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments