Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरसीला और कन्यालीकोट में शुरु हुआ बाढ़ सुरक्षा कार्य

हरसीला और कन्यालीकोट में शुरु हुआ बाढ़ सुरक्षा कार्य

बागेश्वर। कनलगढ़ घाटी के हरसीला और कन्यालीकोट से होकर बहने वाली कनलगढ़ नदी में बाढ़ सुरक्षा का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों की सुरक्षा के लिए नदी में 21 लाख रुपये की लागत से तटबंध और सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जाएगा। सिंचाई विभाग के ईई पीएस बिष्ट ने बताया कि कन्यालीकोट में 13 लाख और हरसीला में आठ लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार आदि बनवाए जाएंगे। वहां पर ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, ग्राम प्रधान सुरेंद्र गढ़िया, हरीश नेगी, क्षेपं सदस्य निर्मला फर्त्याल, दीपक खेतवाल, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments