Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबॉक्सिंग के बालक वर्ग में बागेश्वर, बालिका वर्ग में पाये की टीम...

बॉक्सिंग के बालक वर्ग में बागेश्वर, बालिका वर्ग में पाये की टीम जीती

बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में आयोजित दो दिनी खो-खो और बाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। बाक्सिंग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राइंका बागेश्वर और बालिका वर्ग में राबाइंका पाये ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर जोन की टीम ओवरऑल विजेता रही। विजेता टीम और प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा। बाक्सिंग में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालक और बालिकाओं ने भागीदारी की। बालक वर्ग में अंडर-17 से कमल थापा, रितिक कुमार, पवन दानू और अंडर-19 से करन कुमार, मनोज पाठक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बालिका वर्ग के अंडर-17 से पायल, काजल बोरा गरिमा, कविता, रोशनी पूजा और अंडर-19 से उमा, पलक किरमोलिया, बीना, कोमल, सपना, हिमानी, मीना का चयन हुआ।
खो-खो प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में बागेश्वर जोन पहले, बनलेख जोन दूसरे, जूनियर के बालक और बालिका वर्ग में बागेश्वर पहले और कपकोट दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर के बालक वर्ग में बागेश्वर और बालिका वर्ग में कपकोट को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। वहां पर राजेंद्र पूना, गीता कांडपाल, निर्मला पांडेय, गिरीश रावत, मनोज असवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments