Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

जसपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्था प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता का देश की प्रमुख समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी आदि से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी पूछताछ करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ की आड़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा केंद्र सरकार देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रही है। विपक्षी नेताओं को भयभीत कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, डॉ. शुभ चंद्र, मोहम्मद आरिफ, आफताब अंसारी, गुरुअमृत सिंह, गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, शाहनवाज प्रधान, शेर अली, हिमांशु नंबरदार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments