Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपैर का ऑपरेशन पर पेट में चीरा देख उड़े होश, अस्पताल में...

पैर का ऑपरेशन पर पेट में चीरा देख उड़े होश, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

देहरादून। पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा। परिजन धरने पर बैठ गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे। परिजनों का आरोप है कि महिला पैर की गंभीर चोट की सर्जरी होनी थी, लेकिन जब वह ओटी से बाहर निकली तो उसके पेट में चीरा लगा था। नैनबाग टिहरी निवासी 32 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब डेढ़ माह दुर्घटना में महिला घायल हुई थी। हंगामे की सूचना पर विधायक खजान दास और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विधायक और परिजनों की डॉक्टरों से हुई वार्ता। अस्पताल डॉक्टरों का कहना है कि मृतका के पेट पर कोई चीरा नहीं है। बल्कि स्किन ग्राफ्टिंग के लिए कमर में कट लगाया गया। स्टेपल इसलिए किया जाता है, ताकि ब्लीडिंग रोकी जा सके। महिला की सर्जरी हुई तो वह सामान्य थीं। बाद में उसकी स्थिति बिगड़ गई। हृदय गति रुक जाने के कारण महिला की मौत हो गई। तय हुआ कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया जाए। इससे स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। पोस्टमार्टम कोरोनेशन अस्पताल में होगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments