Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड12 घंटे तक ठप रही बिजली

12 घंटे तक ठप रही बिजली

काशीपुर। भूमिगत केबल बॉक्स में फॉल्ट के चलते रविवार को 12 घंटे से ज्यादा समय तक हजारों घरों की बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात राधेहरि डिग्री कॉलेज के सामने 132 केवी बिजली घर के भूमिगत केबल बॉक्स में मॉश्चर के चलते फॉल्ट आ गया। इससे बॉक्स की केबल भी जल गई। जिससे बाजपुर रोड 20 नंबर बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण बाजपुर रोड, जसपुर खुर्द, पटेल नगर, मेन बाजार, अलीगंज रोड, गिरीताल, आवास विकास आदि क्षेत्रों में अंधेरे छा गया। रविवार सुबह भी बिजली नहीं आने से लोग पानी के लिए तरसते रहे। लोगों ने सरकारी नलों से पानी की व्यवस्था की और क्षेत्रीय बिजली कर्मियों को फोन किया, लेकिन कुछ की कॉल रिसीव नहीं हो सकी। केबल बॉक्स फुंकने से 15 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित बताए गए हैं। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments